IIT में पढ़ाई का खर्चा 2025: जानिए बी.टेक कोर्स की फीस कितने रुपए देने पड़ेंगे आपको? कितना मिलेगा स्कॉलरशिप
IIT में पढ़ाई का खर्चा 2025:जानिए बी.टेक कोर्स की फीस कितने रुपए देने पड़ेंगे आपको? कितना मिलेगा स्कॉलरशिप?
Write By: Vinod Kumar:Mirzapur
IIT में पढ़ाई की कुल फीस कितनी होती है? क्या गरीब छात्रों को राहत मिलती है? IIT BTech की प्रति सेमेस्टर फीस क्या है?
अगर आप भी इन सवालों के जवाब ढूंढ रहे हैं, तो यह ब्लॉग आपके लिए है। यहां आपको मिलेगा:- टॉप IITs की फीस डिटेल
- फीस ब्रेकअप
- स्कॉलरशिप और छूट
- 4 साल का कुल खर्च
- गरीब छात्रों के लिएसहायता
IIT क्या है और क्यों है इतना प्रतिष्ठित?
IIT (Indian Institutes of Technology) भारत सरकार द्वारा स्थापित स्वायत्त संस्थान हैं जो इंजीनियरिंग, टेक्नोलॉजी, रिसर्च और नवाचार के क्षेत्र में विश्व स्तरीय शिक्षा प्रदान करते हैं। भारत में कुल 23 IITs हैं जिनमें प्रवेश JEE Advanced परीक्षा के माध्यम से होता है।
IIT B.Tech कोर्स की फीस क्यों होती है इतनी चर्चा में?
हर साल लाखों छात्र IITs में प्रवेश के लिए JEE परीक्षा देते हैं, लेकिन प्रवेश मिलने के बाद सबसे पहला सवाल उठता है:
💁IIT की फीस कितनी है?
💁क्या ये मिडल क्लास या गरीब परिवार वहन कर सकते हैं?
इसका जवाब है 👉 हां, लेकिन इसके लिए सही जानकारी और योजना जरूरी है।
भारत के टॉप आईआईटी कॉलेज का फीस कितना है? |
IIT | ट्यूशन फीस (प्रति सेमेस्टर) | अन्य शुल्क | कुल अनुमानित फीस (1 सेमेस्टर) |
---|---|---|---|
IIT बॉम्बे |
₹1,07,350 |
₹16,000 |
₹1,23,350 |
IIT दिल्ली |
₹1,00,000 |
₹22,400 |
₹1,22,400 |
IIT कानपुर |
₹1,00,000 |
₹15,160 |
₹1,15,160 |
IIT खड़गपुर |
₹1,00,000 |
₹12,000 |
₹1,12,000 |
IIT मद्रास |
₹1,00,000 |
₹18,000 |
₹1,18,000 |
नोट: हॉस्टल और मेस चार्ज अलग से लिए जाते हैं।
SOURCE - नवभारत टाइम्स हिन्दी
IIT 4 साल की कुल फीस कितनी होती है?
चार साल यानी 8 सेमेस्टर में एक सामान्य छात्र की अनुमानित कुल फीस इस प्रकार हो सकती है:
-
ट्यूशन फीस: ₹8,00,000
-
अन्य शुल्क: ₹1,00,000
-
हॉस्टल + मेस: ₹2,00,000
कुल अनुमानित खर्च: ₹10 से ₹12 लाख
गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को राहत
सरकार और IIT संस्थान, आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को विशेष राहत देते हैं। फीस रियायत परिवार की वार्षिक आय पर आधारित होती है।
श्रेणी | सालाना पारिवारिक आय | फीस राहत |
---|---|---|
SC/ST/PwD | कोई भी | 100% ट्यूशन फीस माफ |
GEN/OBC (EWS) | ≤ ₹1 लाख | 100% माफ |
GEN/OBC (EWS) | ₹1–5 लाख | 2/3 ट्यूशन फीस माफ |
GEN/OBC | > ₹5 लाख | कोई छूट नहीं (स्कॉलरशिप संभव) |
IIT छात्रों को विभिन्न स्कॉलरशिप और आर्थिक सहायता योजनाएं उपलब्ध कराता है:
-
MCM Scholarship (Merit-cum-Means)
-
INSPIRE Scholarship (DST द्वारा)
-
IIT-specific Scholarships
-
CSR Scholarships (Private Companies द्वारा)
-
Education Loans (Low-interest rates पर)💡
-
फीस EMI विकल्प: कई IITs EMI विकल्प और बैंक लोन ऑफर करते हैं।
-
बैंक लोन: SBI, Canara, PNB जैसे बैंक स्पेशल एजुकेशन लोन स्कीम्स चलाते हैं।
-
फीस डिफरमेंट: कुछ संस्थान आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को फीस बाद में भरने की सुविधा देते हैं।
-
सभी IITs की फीस एक जैसी नहीं होती।
-
ट्यूशन फीस में समय-समय पर बदलाव होता है (2016 में ₹90,000 → ₹2 लाख)।
-
हॉस्टल, मेस और अन्य शुल्क हर राज्य व संस्थान के हिसाब से बदलते हैं।
-
JEE Advanced में क्वालिफाई करने वाले छात्रों को JoSAA के माध्यम से एडमिशन लेना होता है।क्या IIT की फीस वाजिब है?
बेशक, IIT में पढ़ाई का खर्च मिडल क्लास और गरीब परिवारों को भारी लग सकता है, लेकिन शिक्षा की गुणवत्ता, ग्लोबल एक्सपोजर, शानदार प्लेसमेंट और स्कॉलरशिप्स इसे पूरी तरह वाजिब और उपयोगी बनाते हैं।
IIT सिर्फ एक डिग्री नहीं, बल्कि करियर की उड़ान का प्लेटफॉर्म है।
इस जानकारी को दोस्तों, परिवार और छात्रों के साथ ज़रूर शेयर करें।
कोई सवाल है? नीचे कमेंट करें या हमसे संपर्क करें हम आपकी मदद जरूर करेंगे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
Thank you 🌹