Pasta recipe in Hindi: पास्ता बनाने का क्या है तरीका,पास्ता कैसे बनाया जाता है?
क्या आप भी “घर पर पास्ता कैसे बनाएं” सर्च कर रहे हैं? तो आज हम आपको एक ऐसी आसान पास्ता रेसिपी हिंदी में बताएंगे जो झटपट बनती है, स्वाद में जबरदस्त होती है और बच्चों से लेकर बड़ों तक सबको पसंद आती है। इस ब्लॉग में आपको मिलेगी समस्त जानकारी
पास्ता क्या है? (What is Pasta in Hindi)
पास्ता एक इटैलियन डिश है जिसे गेहूं या सूजी से बनाया जाता है। यह दुनिया भर में बहुत पसंद किया जाता है। भारत में अब यह बच्चों की टिफिन से लेकर पार्टी तक का फेवरेट फूड बन चुका है।
पास्ता बनाने की सामग्री (Pasta Ingredients in Hindi)
सामग्री | मात्रा |
---|---|
पास्ता (पेन/मकारोनी) | 1 कप |
प्याज | 1 बारीक कटा हुआ |
टमाटर | 2 (प्यूरी बनाएं) |
लहसुन | 4-5 कलियां |
तेल या मक्खन | 2 चम्मच |
नमक, मिर्च, मसाले | स्वाद अनुसार |
चीज़ (वैकल्पिक) | ½ कप |
पास्ता बनाने की सामग्री, पास्ता रेसिपी हिंदी में
पास्ता कैसे बनाएं?
1: पास्ता उबालना
-
बर्तन में 4 कप पानी गरम करें।
-
एक चुटकी नमक और 1 चम्मच तेल डालें।
-
पास्ता डालकर 10 मिनट तक उबालें।
-
जब पक जाए, तो ठंडे पानी से धोकर अलग रख दें।
2: सॉस बनाना (रेड सॉस)
-
पैन में तेल गरम करें, लहसुन और प्याज डालें।
-
प्याज सुनहरा हो जाए तो टमाटर प्यूरी डालें।
-
नमक, काली मिर्च और थोड़ी मिर्च पाउडर डालें।
-
धीमी आंच पर 5-7 मिनट पकाएं।
3: पास्ता मिलाना
-
उबला हुआ पास्ता सॉस में डालें।
-
अच्छी तरह मिलाएं ताकि हर टुकड़ा सॉस से कोट हो जाए।
-
थोड़ा चीज़ ऊपर से डालें
पास्ता के टॉप 4 प्रकार (Types of Pasta in Hindi)
-
रेड सॉस पास्ता – टमाटर आधारित तीखा स्वाद
-
व्हाइट सॉस पास्ता – दूध, मैदा और चीज़ से बना क्रीमी पास्ता
-
मिक्स सॉस पास्ता – रेड और व्हाइट का कंबिनेशन
-
इंडियन मसाला पास्ता – देसी मसालों के साथ झटपट रेसिपी
व्हाइट सॉस पास्ता रेसिपी हिंदी में, इंडियन स्टाइल पास्ता रेसिपी
बच्चों के लिए टेस्टी पास्ता कैसे बनाएं?
-
चीज़ ज्यादा डालें
-
तीखापन कम रखें
-
रंग-बिरंगी सब्जियों का इस्तेमाल करें
-
शेप वाले पास्ता (जैसे फूसिली) का प्रयोग करें
बच्चों के लिए पास्ता रेसिपी, हेल्दी रास्ता
हिंदी में हेल्दी पास्ता बनाने के आसान टिप्स
-
गेहूं से बने पास्ता का प्रयोग करें
-
ज्यादा सब्जियां मिलाएं
-
ताजे टमाटर और कम तेल का उपयोग करें
-
स्टीम या बेक करके परोसें
हेल्दी पास्ता कैसे बनाएं, गेहूं पास्ता रेसिपी पास्ता कैसे परोसें?
-
उपर से चीज़ और चिली फ्लेक्स छिड़कें
-
हरे धनिये या ऑरिगैनो से सजाएं
-
पास्ता को लहसुन ब्रेड के साथ परोसें
पास्ता परोसने का तरीका
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)
Q1: पास्ता प्रेशर कुकर में बना सकते हैं?
उत्तर: हां, लेकिन ओपन बर्तन में उबालना बेहतर होता है ताकि ओवरकुक न हो।
Q2: पास्ता सॉस कैसे स्टोर करें?
उत्तर: एयरटाइट डिब्बे में फ्रिज में 4 दिन तक स्टोर कर सकते हैं।
Q3: पास्ता किस ब्रांड का सबसे अच्छा है?
उत्तर: Disano, Borges, Weikfield जैसे ब्रांड्स का गेहूं पास्ता बेहतर होता है।
-
पास्ता रेसिपी हिंदी में
-
पास्ता कैसे बनाएं
-
रेड सॉस पास्ता रेसिपी
-
व्हाइट सॉस पास्ता कैसे बनाएं
-
इंडियन स्टाइल पास्ता
-
बच्चों के लिए पास्ता
-
हेल्दी पास्ता विधि
अब जब आपको पास्ता बनाने की आसान विधि हिंदी में मिल गई है, तो देर किस बात की? आज ही ट्राय करें यह झटपट और स्वादिष्ट पास्ता रेसिपी। घर बैठे-बैठे रेस्टोरेंट जैसा मजा उठाएं।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
Thank you 🌹